पूर्व मुख्यमंत्री का सोशल मीडिया अकाउंट हैक

16 Dec, 2023
Head office
Share on :

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पीसीसी चीफ कमलनाथ का सोशल मीडिया अकाउंट आज फिर हैक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कमलनाथ का फेसबुक पेज हैक हुआ है। वहीं इसकी रिकवरी के प्रयास किए जा रहे है। आपको बता दें कि कल भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फेसबुक पेज हैक हुआ था।

हैकर ने उनके फेसबुक पेज पर कई वीडियो शेयर किए थे। कमलनाथ के फेसबुक अकाउंट से मीम भी शेयर किए गए थे। वीडियो और मीम पोस्ट होते ही हड़कंप मच गया था। कमलनाथ ने इसकी शिकायत साइबर सेल से की थी। आज फिर उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया। फिलहाल आईटी एक्सपर्ट पीसीसी चीफ के फेसबुक अकाउंट को रिकवर करने में जुटे हुए है।

News
More stories
कोल्ड अटैक! ठंड पर मौसम विभाग का अलर्ट, ऐसा रहेगा मौसम