दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अनुराग ठाकुर और वीरेंद्र सत्यवादी की नेतृत्व में कांग्रेस और आप पार्टी के पूर्व दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल

14 Mar, 2024
Head office
Share on :

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सत्यवादी की अध्यक्षता में, बड़े शहरों के कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पूर्व दिग्गज नेताओं ने “भारतीय जनता पार्टी” का दामन थामा और अपने सैकड़ो समर्थको ,पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा की इस चुनावी रणनीति से राजनैतिक दल “आप” और “कांग्रेस” को बड़ा झटका दिया।

दो बार के कांग्रेस से विधायक रहे, बलराम सिंह तंवर और आप के पूर्व विधायक ने अपना दर्द साझा किया और कहा “आप” में विधायक और निगम पार्षद को कुछ नहीं समझा जाता है तो कार्यकर्ता की क्या हैसियत होगी यह अंदाजा जानता समझ सकती हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी को सदस्यता दिलाने के साथ ही कहा भारतीय जनता पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पर का लक्ष्य पार करेगी और नारा दीया कि “तीसरी बार मोदी सरकार यह है जनता की पुकार”।

जगदीश यादव,रमेश अंबावत निगम पार्षद, उन्होंने अपने 50 से अधिक समर्पित कार्यर्ताओ के साथ भाजपा की सदस्यता ली।
ऐसे सभी दिन रात कार्य कारने वालें समर्पित कार्यकर्त्ताओ की टीम के साथ जों भाजपा के उम्मीदवार रामवीर विधूड़ी को भारी बहुमत के साथ जितायेंगे हम इनका स्वागत करते हैं।
CAA कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा यह नागरिकता देने वाला कानून हैं और इस कानून के विरोध से केजरी वाल का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर होता हैं।

बाइट बीजेपी नेता और दिल्ली की पूर्व मेयर आरती मेहरा
News
More stories
इलाहाबाद उच्च न्यायालय का यूपी पुलिस महानिदेशक को आदेश, गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त की जांच करें