देश में CAA कानून लागू होने पर दिल्ली में रह रहे हिंदू शरणार्थियों ने मनाई खुशी।

12 Mar, 2024
Head office
Share on :

12 मार्च, 2024: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के लागू होने पर भारत शरणार्थियों में जश्न का माहौल है। इस अवसर और राजधानी दिल्ली में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत के पड़ोसी इस्लामिक देश से अपने धर्म और परिवार को बचाने के लिए भारत में आए शरणार्थियों ने खुशी के इस मौके पर मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर मोदी सरकार का अभार व्यक्त किया और कहा ,कि CAA कानून उनके लिए एक नया जीवन शुरू करने का अवसर प्रदान करेगा।

इस ऐतिहासिक पल पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शरणार्थियों के साथ खुशी के पल को साझा कर इस फैसले को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताई।

बाइट- वीरेंद्र सचदेवा

VO 1.
मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।
CAA कानून को पारित किए जाने के चार साल बाद केंद्र के इस कदम के चलते पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आने वाले गैर मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करने का रास्ता साफ हो गया है। इस कानून को लागू होने पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद भी जताया।

VO 2.
प्रधानमंत्री ने सीएए बिल पास कर हमें और हमारे साथ आने वालें बच्चों को जों खुशियां दी हैं उसके लिए हम जय श्री राम बोल कर उनका आभार और धन्यवाद करते हैं यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात हैं।

बाइट- अखिलेश पाकिस्तान से शरणार्थी

VO 3.
11 मार्च 2013 को हम पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र से भारत आए थे। हमे नागरिकता की उम्मीद तो नहीं थीं। हम अपना धर्म और परिवार बचाने के लिए सिर्फ में भारत पहुंचाना था हमें कुंभ मेले का वीजा मिला था मोदी सरकार को हम धन्यवाद देना चाहते हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं के लिए कोई कानून नहीं हैं हमारी 317 एकड़ की भूमि कब्ज़ा लिया गया और शमशान घाट की भूमी को भीं हमसे छीन लिया गया था इसलिए हम किसी तरह छुप छुपा कर सिर्फ़ एक जोड़ी कपड़े और वीजा ले कर यहां अपने परिवार के साथ आए थे।

बाइट- लक्ष्मण राजपूत पाकिस्तान से आए शरणार्थी

VO 3.

अफगानिस्तान से आए सिक्ख शरणरार्थी ने बताया कि हम 35 बर्ष पूर्व आए थे हमने यहां आ कर न जानें कितनी बार सरकारों के चक्कर काटे इतनी भागदौड़ की किसी ने हमरी नहीं सुनी दो वर्ष पूर्व मोदी जी से बात हुई थीं उन्हों ने कहा था कि बिल पास हो गया हैं पर अभी लागू नहीं हुआ हैं आप थोडा समय और प्रतीक्षा करें। और आज इस बिल के लागू होने पर हमे इतनी खुशी हैं जो हमें जीवन में पहली बार मिली हैं। अब हम गर्व से स्वयं को भारतीय कहेंगे।

बाइट – मनोहर सिंह अफगानिस्तान से आए शरणार्थी

FVO सरकार के इस फैसले से पड़ोसी मुल्क से आए हुए शरणार्थियों को एक बड़ी राहत प्राप्त हुई है इस बिल के आने के बाद से वर्ष 2014 के पूर्व पड़ोसी मुल्कों से आने वाले शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता के साथ एक नया जीवन प्राप्त होगा।

संदीप उपाध्याय

News
More stories
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित सभी प्रोजेक्ट्स को जून 2024 तक पूर्ण करने की डेडलाइन दी