हरिद्वार में नितिन गडकरी ने 4750 करोड़ रुपये की 28 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और 2 का लोकार्पण किया।

14 Feb, 2024
Head office
Share on :

मुख्य बिंदु:

3 किलोमीटर लम्बे दूधाधारी एलिवेटेड फ्लाई ओवर का लोकार्पण।
श्यामपुर रेलवे फाटक के निकट वैली ब्रिज के साथ फोर लेन चौड़ीकरण एवं कॉजवे के निर्माण का शिलान्यास।
4750 करोड़ रूपये की लागत के 28 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन।
हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा 409 लाख रूपये की लागत से ऊंची शिवमूर्ति के समीप केबल ब्रिज पर डायनमिक स्थाई फसाड विद्युतीय सौन्दर्याकरण एवं शंकराचार्य चौक के समीप स्पोर्ट्स जोन का विकास एवं सौन्दर्याकरण का उद्घाटन।

नितिन गडकरी द्वारा घोषणाएं:

श्यामपुर फाटक आरओबी निर्माण कार्य का टेंडर निकाल 3 माह के अंदर निर्माण कार्य शुरू करवाना।
2024 तक 315 किलोमीटर लम्बे त्यूनी चकराता-मसूरी-टिहरी-मलेठा मार्ग का टू लेन मार्ग पूर्ण करना।
ऋषिकेश से भारत-चीन सीमा तक बेहतर कनेक्टिविटी।
चारधाम मार्गों पर श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाना।
उत्तराखंड को अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ाकर आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कही गई बातें:

गडकरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राज मार्ग और अन्य निर्माण की परियोजना के काम उत्तराखण्ड में होने के साथ साथ ही संपूर्ण देश में मार्गों के निर्माण एवम् कनेक्टविटी से क्षेत्र में एक क्रान्ति आई है।
सड़कों, ओवरब्रिज,अंडर पास बना एक स्थान को दूसरे स्थान से जोड़ने के साथ, अपने कार्यों से लोगों के दिलों को भी जोड़ते है।
उत्तराखंड राज्य में चारधाम ऑल वेदर सड़क परियोजना के एक बड़े हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हों जायेगी।
छोटे राज्य उत्तराखण्ड में आज 21 हाईवे और 69 स्टेट हाईवे हैं और सड़कों की स्थिती में अद्भुत सुधार हुआ है वर्तमान उत्तराखंड में प्रतिदिन 4.14 किमी सड़क का निर्माण कर रहे हैं।
दिल्ली देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके बनने से देश की राजधानी नई दिल्ली से देहरादून का समय भी महज ढाई घण्टे हो जाएगा।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:

पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री व सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक
पूर्व कैबिनेट मंत्री व नगर विधायक श्री मदन कौशिक
सांसद तीरथ सिंह रावत
राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल, श्रीमती कल्पना सैनी
कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, श्री सुबोध उनियाल
रानीपुर विधायक श्री आदेश चैहान
रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा
अन्य विधायकगण
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह चैधरी
भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्री संदीप गोयल
रूड़की श्री शोभाराम प्रजापति
उपाध्यक्ष श्री विकास तिवारी
सचिव लोक निर्माण श्री पंकज पाण्डेय
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोभाल।

सीमा कश्यप

Tags : Uttarakhand News , Haridwar , PushkarSinghDhami , NitinGadkari

News
More stories
Punjab : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से शिक्षकों ने 16 फरवरी की परीक्षा टालने का किया आग्रह