Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन,श्रद्धालुओं की सांस अटक गई।

12 Jun, 2023
Head office
Share on :

Kedarnath Avalanche: केदारनाथ धाम में सोमवार को एक बार फिर एवलांच आया। मंदिर से 4 किलोमीटर दूर चोराबाड़ी ताल की ओर पहाड़ियों में हिमस्खलन हुआ। घटना सुबह 8.56 बजे की बताई जा रही है। एवलांच आने के बाद लगभग 5 मिनट

तक बर्फ का धुआं उठता दिखाई दिया। उस दौरान कई श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। पहाड़ी से एवलांच आता देख श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। इस दौरान लगभग 4 से 5 मिनट तक बस बर्फ के धुआं ही धुआं दिखाई दिया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं की सांस अटक गई। हालांकि चंद मिनटों के बाद जब बर्फ का धुआं छंटा, तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान केदारनाथ धाम में मौजूद कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया था। आपको बता दें कि पिछले साल 2022 में भी केदारनाथ धाम में हिमस्‍खलन हुआ था।

इसी रास्ते से जून 2013 की आपदा में भी भारी मात्रा में मलबा और पानी आया था। बीते दस माह में हिमस्खलन (एवलांच) की पांचवीं घटना सामने आई थी। बीते वर्ष सितंबर-अक्तूबर में भी इसी क्षेत्र में एवलांच आया था। इस दौरान पांच से सात मिनट के लिए क्षेत्र में बर्फ का गुबार उठा। जिस तरह से बर्फ का गुबार तेजी से नीचे की तरफ खिसक रहा था, उससे अनुमान लगाया गया कि काफी ऊंचाई से भारी मात्रा में नई बर्फ टूटकर गिरी।

ख़बरों के मुताबिक जिला आपदा प्रबंधन के मुताबिक एवलांच से केदारनाथ मंदिर सहित संपूर्ण केदारपुरी को किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बीते साल तीन बार हुआ था हिमस्खलन

22 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे केदारनाथ मंदिर से लगभग तीन से चार किमी पीछे पहाड़ी से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद एक अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मंदिर से छह से सात किमी पीछे फिर से आंशिक हिमस्खलन हुआ है।  इसके बाद दो अक्तूबर को भी चोराबाड़ी ताल से लगभग तीन किमी ऊपर हिमस्खलन हुआ था।

News
More stories
साध्वी प्राची ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'मस्जिदों और मदरसों से फैलाया जा रहा लव जिहाद...'