कोलकाता कांड: डॉक्टरों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, न्याय की मांग

17 Aug, 2024
Head office
Share on :

नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। एक युवा डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के विरोध में देश भर के डॉक्टर सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर हड़ताल की और प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की।

दिल्ली में प्रदर्शन:

देशभर के डॉक्टरों में इस मामले को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है. तमाम डॉक्टर्स एक साथ एकजुट होकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. इसी के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों ने अपना कामकाज बंद कर हड़ताल किया. इस दौरान ओपीडी में कामकाज बंद कर घटना के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया. कुछ ऐसी ही तस्वीर दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन किया और रोड़ों पर आकर एक शांतिपूर्वक मार्च निकाला गया जिस मार्च से उन्होंने जनता समेत प्रशासन से मांग की वह डॉक्टर के हित में खड़े हो और सुरक्षा और न्याय की मांग की और कहा जो अपराधी हैं उन्हें जिस भी देश में वह छिपे है उन्हें भारत लाया जाए और ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए।

इस प्रदर्शन के माध्यम से डॉक्टरों ने ना की केवल घटना का विरोध किया बल्कि अपना आक्रोश भी दिखाया. साथ ही दिल्ली के साथ देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा की भी मांग की और कहा की डॉक्टर को इलाज के समय भगवान तक का दर्जा दे दिया जाता है पर ऐसे में डॉक्टर ने यह कहा हमें भगवान ना समझा जाए हमें इंसान ही रहने दिया जाए और जनता भी इंसानियत दिखाए।

देशव्यापी आक्रोश:

यह घटना सिर्फ कोलकाता तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पूरे देश में डॉक्टरों में आक्रोश है। डॉक्टरों का मानना है कि इस घटना ने डॉक्टरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

समाज का दायित्व:

डॉक्टरों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं और पीड़ितों का साथ दें।

Tags : #कोलकाता #आरजीकरमेडिकलकॉलेज #डॉक्टर #बलात्कार #हत्या #प्रदर्शन #न्याय #सुरक्षा #महिलाएं

रोनित मोर्या दिल्ली

News
More stories
रायपुर से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान शुरू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत