लखीमपुर खीरी: पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने से मुख्य आरक्षी का उत्साहवर्धन

09 Aug, 2024
Head office
Share on :

लखीमपुर खीरी: एसपी खीरी नें किया पुलिस लाइन का निरीक्षण किया मुख्य आरक्षी से पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने पर मुख्य आरक्षी महेन्द्र प्रताप सिंह के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। महोदय द्वारा पुलिस लाइन में स्थित समस्त कार्यालयों के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। तथा अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

जनपद खीरी के मोटर परिवहन शाखा पुलिस लाइन में नियुक्त मुख्य आरक्षी महेन्द्र प्रताप सिंह को वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर मुख्य आरक्षी महेन्द्र प्रताप सिंह के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

News
More stories
लखीमपुर खीरी: हरियाली तीज पर श्री सुरेश्वर नाथ महादेव का दिव्य श्रंगार