लखीमपुर खीरी: फूलबेहड़ में थाना समाधान दिवस का सफल आयोजन, जन समस्याओं का हुआ निस्तारण

10 Aug, 2024
Head office
Share on :
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया फरियादियों की समस्याओं का निवारण

लखीमपुर खीरी जिले में जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस क्रम में, थाना फूलबेहड़ में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं को सुना।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिन मामलों का निस्तारण उच्च स्तर पर करना आवश्यक है, उन पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने न दें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतना ही प्रशासन की सफलता का मापदंड है।

News
More stories
संपूर्णानगर में वारंटी गिरफ्तार, पुलिस का अभियान जारी