माखन नगर पुलिस ने किया महिला हत्या मामले का खुलासा

02 Oct, 2024
Head office
Share on :

नर्मदापुरम, नर्मदापुरम जिले के माखन नगर थाने के अंतर्गत महिला की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। चार दिन पूर्व, 29 सितंबर को, महिला का शव कुएं में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरुकरण सिंह के नेतृत्व में माखन नगर पुलिस ने तत्परता से जांच की और आज मामले का खुलासा किया।

सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि महिला का शव मिलने के बाद, पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक महिला का पड़ोसी बबलू उर्फ शिवा इस मामले में संलिप्त है। गहन पूछताछ के बाद, बबलू उर्फ शिवा ने जुर्म कबूल किया और बताया कि खेत पर चारा काटते समय मृतक महिला से विवाद हो गया था। गुस्से में आकर बबलू ने महिला की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया।

इस मामले को सुलझाने में पुलिस कर्मचारियों की तत्परता को देखते हुए, नर्मदापुरम आईजी ने उन्हें ₹30,000 का इनाम देने की घोषणा की है।

रिपोर्टर, राजेंद्र मालवीय

News
More stories
सुल्तानपुरी में महिला सुरक्षा पर सवाल, बदमाशों ने चाकू से किया हमला