1971 के युद्ध में भारत की विजय के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सैनिक कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

23 Aug, 2021
Head office
Share on :

मुख्य बिन्‍दु:

  • अंडमान और निकोबार कमान के सैनिक कर्मियों ने 1971 के युद्ध में भारत की विजय के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
  • इंदिरा पॉइन्ट देश का सबसे सुदूरवर्ती दक्षिणी सिरा है
  • विजय ज्‍योति निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर थी
  • अब मुख्य भूमि के लिए इसकी यात्रा शुरू हुई

स्वर्णिम विजय वर्ष विजय ज्‍योति को निकोबार द्वीप समूह की इसकी यात्रा के एक हिस्‍से के रूप में देश के सबसे दक्षिणी सिरे इंदिरा पॉइन्ट पर 22 अगस्त, 2021 को ले जाया गया। अंडमान और निकोबार कमान के सशस्त्र बल के जवानों ने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाने के लिए यहां से मिट्टी भी एकत्र की।विजय ज्‍योति ने अब मुख्य भूमि की अपनी आगे की यात्रा से पहले उचित विदाई के लिए पोर्ट ब्लेयर की यात्रा शुरू कर दी है। विजय ज्‍योति की यात्रा पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उत्‍तर से दक्षिण तक है, जो स्वर्णिम विजय वर्ष की भावना को याद दिलाती है। स्‍वर्णिम विजय वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के 50 वर्ष पूरा होने की स्‍मृति में मनाया जा रहा है।

News
More stories
देहरादून में कैम्प का हुआ शुभारंभ, शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री