मोदी सरकार देगी रक्षा बंधन की सोगात,200 रुपये सस्ता हो सकता है LPG सिलेंडर!

29 Aug, 2023
Head office
Share on :

नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। रक्षा बंधन के मौके पर मोदी सरकार सस्ते एलपीजी सिलेंडर की सौगात दे सकती है। रसोई गैस की कीमत में 200 रुपये की कमी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। देश में 14.2 किग्रा वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार एक मार्च, 2023 को बदलाव हुआ था। उससे पहले जुलाई 2022 में एलपीजी की कीमत बदली गई थी।

चुनावी राज्यों में पहले से ही छूट की घोषणा 


चुनावी राज्यों में पहले से ही छूट की घोषणा इस साल होने वाले राज्यों के चुनाव में पहले से ही गैस सिलेंडर पर छूट दी जा रही है। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत 1140 रुपये तक का सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध करा रही है। इससे 14 लाख लाभार्थियों को फायदा पहुंचने का दावा किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि सावन माह में सभी को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाये जाएंगे। शिवराज के इस एलान से प्रदेश एक करोड़ 20 लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं को फायेदा पहुंचेगा।

News
More stories
मेष,मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को होगी सौभाग्य की प्राप्ति। जानिए बाकी राशियों का कैसा बीतेगा आज का दिन.