झारखंड में मानसून फिर हुआ एक्टिव, आईएमडी का अलर्ट

10 Sep, 2024
Head office
Share on :

रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रांची में भी सोमवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और उमस में कमी आने की संभावना है।

रांची में बारिश का हाल

आज सुबह से ही रांची में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश हो रही है। राज्य के अन्य जिलों में भी बादलों का असर दिख रहा है और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब ओडिशा पहुंच चुका है, जिसका आंशिक असर झारखंड में भी देखा जा रहा है। आज (10 सितंबर) को राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। झारखंड के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा शामिल हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधान एवं सतर्क रहने की अपील की है।

Tags : #झारखंड #मानसून #बारिश #रांची #मौसमविभाग #आईएमडी #येलोअलर्ट

News
More stories
झारखंड को मिलेंगी दो नई वंदे भारत ट्रेनें