दिल्ली विधानसभा में मिली रहस्यमयी सुरंग,जानिए इस सुरंग का इतिहास्!

03 Sep, 2021
Head office
Share on :

दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को एक रहस्यमयी सुरंग मिली है। जो लाल किला तक जाती है। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल कहा कि सुरंग विधान सभा को लाल किले से जोड़ती है। इस सुरंग का इस्तेमाल ब्रिटिश काल में स्वतंत्रता सेनानियों को ले जाने के दौरान हमले से बचने के लिए किया जाता था।गोयल ने कहा, “जब मैं 1993 में विधायक बना था। तो यहां एक सुरंग के मौजूद होने की अफवाह उड़ी थी। जो लाल किला तक पहुंचती है। मैंने इसके बारे में जानने की कोशिश की थी इस पर कोई स्पष्टता नहीं थी.।”गोयल कहा कि सुरंग की और खुदाई नहीं की जाएगी। क्योंकि इसका रास्ता मेट्रो प्रोजेक्ट और अन्य कारणों से नष्ट हो गया है।हालांकि, गोयल ने बताया स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में इस जगह का बहुत समृद्ध इतिहास रहा है।प्रशासन इसे पुनर्निर्मित (मरम्मत) करेगा और इसे जल्द ही पर्यटक और आगंतुक, हमारे इतिहास का प्रतिबिंब प्राप्त कर सकेंगे।

News
More stories
कर्नाटक के दावणगेरे में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री