राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को पुनः 3 साल के एक अन्य कार्यकाल के लिए किया गया नामांकित

07 Aug, 2021
Head office
Share on :

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 (1990 का 20) की धारा 3 के तहत रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में 3 साल के कार्यकाल के लिए नामांकित किया है। उनका दूसरा कार्यकाल 07.08.021 से प्रभावी होगा। वह 65 वर्ष की उम्र तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बनी रहेंगी। 57 वर्षीय रेखा शर्मा ने सात अगस्त 2018 को एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। रेखा शर्मा अगस्त 2015 में राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ एक सदस्य के रूप में जुड़ी थीं। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान पुलिसकर्मियों में लैंगिक संवेदनशीलता का खुलकर समर्थन किया था।रेखा शर्मा के प्रयासों के कारण ही कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं के लिए एक वॉट्सऐप नंबर जारी किया गया था, ताकि वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

News
More stories
PM मोदी ने व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र के हितधारकों के साथ की चर्चा, पढ़िए PM के संबोधन का मूल पाठ