नई दिल्ली: पाकिस्तान में सऊदी एयरलाइंस के प्लेन में लगी आग, पेशावर में कराई गई लैंडिंग; 276 यात्री थे सवार

11 Jul, 2024
Head office
Share on :

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पेशावर हवाईअड्डे पर उतरते समय सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट SV792 में आग लग गई। लैंडिंग गियर में दिक्कत की वजह से टायर में आग लग गई। आग लगने के बावजूद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट में सभी 276 यात्री और 21 चालक दल के सदस्य मौजूद थे।

इमरजेंसी दरवाजे से निकाले गए यात्री:

हालांकि, टायर फटने की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सभी यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजे से बाहर निकाला गया। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, इस घटना की जांच चल रही है।

विनोद रस्तोगी

News
More stories
शिक्षिका ने नदी में कूदकर दी जान, ऑनलाइन हाजिरी का तनाव बना मौत की वजह?