New Delhi: जेल में ही रेह कर मतगणना पर नजर रख रहे केजरीवाल, पल-पल की ले रहे अपडेट्स

04 Jun, 2024
Head office
Share on :

New Delhi: दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे आज, 4 जून को घोषित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी BJP, आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस गठबंधन और मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान हुआ, जो राष्ट्रीय राजधानी के चुनावी परिदृश्य में एक प्रभावी क्षण था। चिलचिलाती गर्मी के बावजूद दिल्ली में शाम 5 बजे तक 53.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वोटों की गिनती जारी है। वहीं सातवें चरण की वोटिंग के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वापस तिहाड़ में सरेंडर कर दिया है।

लोकसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग चल रही है। रूझानों पर केजरीवाल की नजर है। अरविंद केजरीवाल जेल से ही मतगणना पर नजर रखे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार DELHIके सीएम केजरीवाल जेल से ही मतगणना पर नजर रखे हुए हैं। वो मतगणना को लेकर पल-पल की Updatesले रहे हैं। केजरीवाल को इस बार दिल्ली के साथ ही देश में विपक्षी गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। केजरीवाल ने पहले ही जमानत पर बाहर आने के बाद चुनावी रोड शो में कहा था कि अगर 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने कहा था कि 295 सीटों के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है।

मुकाबले में कौन-कौन

भाजपा और बसपा ने सभी सात लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, आप ने चार निर्वाचन क्षेत्रों New Delhi, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली – पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने शेष तीन – चांदनी चौक, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पर चुनाव लड़ा था। आप ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को उम्मीदवार बनाया है।

Congressने चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर, भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली के लिए रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली के लिए बांसुरी स्वराज, पूर्वी दिल्ली के लिए हर्ष दीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिम दिल्ली के लिए योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक और पश्चिमी दिल्ली के लिए कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

News
More stories
दहेज की आग में जल गई पत्नी, पति और परिजनों पर दर्ज हुआ मुकदमा!