CM कैंप कार्यालय के OSD की सड़क हादसे में मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

26 Aug, 2022
Deepa Rawat
Share on :
motilal singh OSD

लखनऊ जा रहे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय (गोरखपुर) के ओएसडी व पूर्व एसडीएम मोतीलाल सिंह का बस्ती में हुए सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और उनकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हैं। मोतीलाल सिंह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी ओएसडी थे। दूसरे कार्यकाल में भी जिम्मेदारी मिली थी।

नई दिल्ली: अपनी कार से लखनऊ जा रहे मोतीलाल सिंह जो (ओएसडी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय-गोरखनाथ मंदिर/ पूर्व उपजिलाधिकारी चौरीचौरा थे) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बस्ती में हुआ। घटना में ओएसडी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं उनका गुरु गोरखनाथ अस्पताल में इलाज करने के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

UP CM OSD मोतीलाल सिंह

मोतीलाल सिंह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी ओएसडी थे वही दूसरे कार्यकाल में भी उनको यही जिम्मेदारी मिली थी। गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय बना है, जहां बैठकर जनसुनवाई करते थे।

UP CM OSD मोतीलाल सिंह का सड़क हादसे में निधन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोती लाल सिंह के निधन पर शोक प्रगट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

UP CM OSD मोतीलाल सिंह के निधन पर CM Yogi नें जताया दुख

मोतीलाल सिंह का स्थायी निवास ग्राम बुढ़नपुर, पोस्ट कोयलास और जनपद आजमगढ़ था। वह गोरखपुर में सिविल लाइंस, निकट एसपी सिटी आवास, सहारा प्रेस के बगल में रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्हें सुबह चार बजे गुरु श्री गोरक्षनाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह 6.30 बजे के लगभग में इनका निधन हो गया। पत्नी वीना सिंह को बीआरडी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

UP CM OSD मोतीलाल सिंह का सड़क हादसे में निधन

मोतीलाल सिंह गोरखपुर में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन सामान्य निवारण अधिकारी के पद पर जनता की समस्या सुनते थे।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर किया है. इसके साथ ही गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात करके ओएसडी मोतीलाल सिंह की पत्नी को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है. सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी आज किसी भी समय गोरखपुर जा सकते हैं और मोतीलाल सिंह के अंतिम संस्कार में हिस्सा ले सकते हैं.

Edited by – Deshhit News

News
More stories
Sonali Phogat की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले कई चोट के निशान