प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया !

04 Apr, 2025
Head office
Share on :

Maharashtra : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के अलेगांव शिवरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। इस घटना में आठ लोगों की मौत हुई है।

यह हादसा सुबह नौ बजे उस समय हुआ जब महिला मजदूर हल्दी की कटाई के लिए ट्रैक्टर से खेत की तरफ जा रही थीं। रास्ते में ड्राइवर को कुएं का अंदाजा नहीं था जिससे ट्रैक्टर सीधे कुएं में गिर गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

इस दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और बचाव दल ने राहत कार्य शुरू किया। कुछ महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई अन्य की तलाश जारी है। बारिश होने की वजह से क्षेत्र में फिसलन था जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

कुएं में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी है। जिला प्रशासन फंसे हुए मजदूरों को निकालने के प्रयास में जुटा है। पुलिस इनमें से दो महिलाओं को पानी से बाहर निकालने में सफल रही है। हालांकि, ट्रैक्टर ट्रॉली और कुछ महिलाएं अभी भी इस कुएं में पड़ी हैं। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पानी से भरे कुएं में गिर गया

स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश होने के कारण सड़कें फिसलन से भरी थीं। कुंए के पास अचानक ट्रैक्टर का टायर फिसल गया जिससे चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सीधे पानी से भरे कुएं में गिर गया।

इलाके मातम का माहौल है

अभी तक यह स्पष्ट नहीं कि ट्रैक्टर में कितने लोग सवार थे। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर पर सवार महिलाएं हिंगोली जिले के वसमत तालुका के भुज गांव की रहने वाली थीं। दर्दनाक हादसे की वजह से इलाके मातम का माहौल है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री कार्यालय के हैंडल से एक्स पर पोस्ट किया गया:

“महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री”

News
More stories
Waqf Bill Passed: केरल के ईसाईयों नेजमकर मनाया जश्न, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा