PM Modi in UAE: फ्रांस दौरे के बाद PM मोदी पहुँचे अबू धाबी,जानिए इस दौरे की मुख्य बातें !

15 Jul, 2023
Head office
Share on :

पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार 15 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए हैं यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्रॉउन प्रिंस के खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया फ्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सफल यात्रा के बाद फ्रांस से विदाई ली इस यात्रा ने भारत प्रांत संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत की है

पीएम बनने के बाद पीएम मोदी का यह पांचवां UAE दौरा है। 2019 में उन्हें सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया गया था।

दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि भारत और यूएई की बीच गहरी व्यापारिक साझेदारी है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार होता है।

मोदी के संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने से पहले शुक्रवार की शाम दुबई के बुर्ज खलीफा पर तिरंगा डिस्प्ले किया गया। इस दौरान पीएम मोदी की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई। पीएम का स्वागत किया गया।

मोदी के UAE पहुंचने पर बुर्ज खलीफा पर तिरंगे के साथ PM मोदी की तस्वीर दिखाई गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी दो देशों की यात्रा की शुरुआत में कहा था, कि मैं अपने मित्र हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलने के लिए उत्सुक हूं। हमारे दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, फिनटेक, रक्षा, सुरक्षा और लोगों के बीच मजबूत संबंधों जैसे व्यापक क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं।

UAE की कुल आबादी में 30% भारतीय

संयुक्त अरब अमीरात में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, जो कुल आबादी का 30 प्रतिशत हैं। संयुक्त अरब अमीरात के रिकॉर्ड के अनुसार 2021 में भारतीय नागरिकों की संख्या 3.5 मिलियन होने का अनुमान लगाया गया था। यूएई की कुल आबादी 93.7 लाख है।

News
More stories
हड़ताल पर क्यों उतरे हॉलीवुड सितारे और राइटर्स? कलाकारों ने इंडस्ट्री बंद कर दी