PM मोदी पहुंचे यूनान, 40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा

25 Aug, 2023
Head office
Share on :

PM Modi Greece visit: ​​​​​​​प्रधानमंत्री मोदी संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ बातचीत करेंगे.

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्रीस के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए शुक्रवार को यूरोपीय देश ग्रीस पहुंचे. पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से यहां ग्रीस की राजधानी पहुंचे. दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2023) में भाग लिया और विश्व के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं ताकि उनके देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत बनाया जा सके.

40 साल बाद किसी भारतीय पीएम का ये पहला ग्रीस दौरा है. ग्रीस और भारत के प्राचीन काल के समय से ही संबंध रहे हैं. वहीं, ये दौरा भू मध्यसागर क्षेत्र में भारत का एक अहम सहयोगी है. साथ ही कश्मीर मुद्दे में भी भारत को ग्रीस से हमेशा सपोर्ट मिला है. अपने दौरे में पीएम मोदी दोनों देशों के कई बड़े बिजनेस लीडर के साथ भी मुलाकात करेंगे. 

पीएम मोदी अपने ग्रीस के दौरे में अपने समकक्ष किरियाकोस मित्सोताकिस से मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस दौरे के दौरान प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा ग्रीस पीएम के द्वारा लंच रखा जाएगा. पिछले कुछ वक्त में भारत और ग्रीस के संबंध काफी मजबूत रहे हैं. दोनों देशों के बीच समुद्री परिवहन, रक्षा, व्यापार और निवेश और लोगों से लोगों के बीच संबंध पर खासा फोकस रहा है.

ग्रीस ने कश्मीर के मुद्दे पर भारत को हमेशा सपोर्ट किया है. वहीं, ग्रीस का ही पड़ोसी देश तुर्किए कश्मीर मुद्दे पर पाक को सपोर्ट करता है. ऐसे में पाक और तुर्किए के गठजोड़ को भेदने के लिए ग्रीस काफी अहम देश है. एजिएन सागर पर ग्रीस और तुर्किए के बीच मतभेद है. इसके अलावा साइप्रस द्वीप पर लंबे समय से विवाद चल रहा है. भारत साइप्रस मुद्दे में ग्रीस को सपोर्ट करता रहा है. इसके अलावा ग्रीस भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट देने का हिमायती रहा है.   

PM Modi Greece Visit, India Greece Relations: दोनों के बीच मजबूत रक्षा संबंध 

भारत और ग्रीस के बीच रक्षा संबंध काफी मजबूत रहे हैं. साल 2021 में ग्रीस और भारत ने भूमध्यसागर के  क्रेट इलाके के दक्षिण-पश्चिम में युद्ध अभ्यास किया था. इसके अलावा ग्रीस पिछले काफी वक्त से भारत से ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल को खरीदने में दिलचस्पी दिखाता है. ऐसे में पीएम मोदी का ग्रीस दौरा इस डील के लिए काफी अहम है. भारत और ग्रीस के बीच युद्धाभ्यास तरंग भी होने वाला है. इसमें ग्रीस के F-16 भी हिस्सा लेंगे.

इतिहास से ऐसे जुड़ते हैं दोनों देश


भारत और ग्रीस के बीच सम्पर्क ऐतिहासिक भी है। विदेश मंत्रालय का एक दस्तावेज बताता है कि ग्रीस के साथ भारत का संपर्क 2500 साल पहले शुरू हुआ था। मौर्य राजाओं और ग्रीस के बीच व्यापार का प्रमाण सिक्कों और लेखों से मिलता है। 326 ईसा पूर्व में सिकंदर द ग्रेट ने भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर हाइफैसिस (ब्यास नदी) तक आक्रमण किया। झेलम और चिनाब के बीच पौरवा के राजा पुरु और तक्षशिला पर शासन करने वाले आम्भी के साथ युद्ध किया। सिकंदर भारत में प्रवेश नहीं कर सका और दक्षिण की ओर मुड़कर बेबीलोन वापस चला गया। सिकंदर के समकालीन मौर्य राजवंश, चंद्रगुप्त और बाद में उनके पोते अशोक के अधीन पश्चिम में पंजाब और अफगानिस्तान तक फैलने वाला सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य बन गया। चाणक्य ने अपने अर्थशास्त्र में मेगस्थनीज नामक राजा के दरबार में यवन राजदूत के बारे में उल्लेख किया है।

दस्तावेज के अनुसार, गांधार कला को भारतीय और यूनानी प्रभावों का मिश्रण माना जाता है। ग्रीस ने 2021 में ग्रीक स्वतंत्रता संग्राम (1821-2021) की द्विशताब्दी मनाई जो ओटोमन शासन के खिलाफ ग्रीक क्रांति थी। इसी क्रांति के कारण अंततः आधुनिक ग्रीक राष्ट्र की स्थापना हुई थी। 

आजादी के बाद ऐसे विकसित हुए रिश्ते
मई 1950 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए। ग्रीस ने 1950 में दिल्ली में और भारत ने 1978 में एथेंस में अपना दूतावास खोला। पिछले सात दशकों में यह संबंध सुचारू रूप से आगे बढ़ा है। ग्रीस ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर 1985 के छह-राष्ट्र दिल्ली घोषणा में भाग लिया। 
मई 1998 में भारत के परमाणु परीक्षणों के बाद, जब अधिकांश पश्चिमी देश भारत के खिलाफ प्रतिबंधों पर विचार कर रहे थे, ग्रीक रक्षा मंत्री ने दिसंबर 1998 में भारत का दौरा किया। वे परीक्षणों के बाद भारत का दौरा करने वाले नाटो देश के पहले रक्षा मंत्री थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 27 सितंबर 2019 को यूएनजीए कार्यक्रम के मौके पर अपने ग्रीक समकक्ष क्यारीकोस मित्सोताकिस से मुलाकात की थी। तब दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट संबंधों की पुष्टि की और कहा कि वे सबसे पुराने और सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

News
More stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना‘ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के साथ किये गये सीधे संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया।