आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , Neva परियोजना का करेंगी उद्घाटन

12 Sep, 2023
Head office
Share on :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) आज (12 सितंबर) से दो दिन तक गुजरात के दौरे (Gujarat Visit) पर रहेंगी। सरकारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार की शाम गांधीनगर पहुंचेंगी। उसी अगले दिन यानी 13 सितंबर को वह राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना का उद्घाटन (National e-Vidhan Application (NeVA) project inaugurated) करेंगी। साथ ही गांधीनगर (Gandhinagar) में गुजरात विधानसभा के सदस्यों (Members of Gujarat Assembly) को संबोधित करेंगी। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को ही गांधीनगर स्थित राजभवन से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ‘आयुष्मान भव’ पहल का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ‘वन नेशन, वन एप्लीकेशन’ की अवधारणा से प्रेरित NeVA परियोजना विधानसभा की कार्यवाही को कागज रहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) भारत सरकार के ‘डिजिटल इंडिया प्रोग्राम’ के तहत 44 मिशन मोड परियोजनाओं (एमएमपी) में से एक है, जिसका उद्देश्य सभी राज्य विधानमंडलों को ‘डिजिटल हाउस’ में बदलकर उनके कामकाज को कागज रहित बनाना है।अब तक, 21 राज्य विधानसभाओं ने NeVA के कार्यान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और 17 विधानसभाओं के लिए परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। NeVA परियोजना भारत के सरकारी कामकाज को सुगम और प्रभावी बनाने का प्रयास है, और इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं को कागज रहित बनाना है।

द्रौपदी मुर्मू करेंगी किसान अधिकार वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली के पूसा परिसर में किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी। इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में 86 देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिन्हें किसानों के मुद्दों पर विचारवाद करने का मौका मिलेगा।

News
More stories
Manisha Rani-Abhishek Malhan: फिर साथ आए अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी, अभीषा के फैंस खुशी से झूमें