प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गीता जयंती पर लोगों को दी बधाई

14 Dec, 2021
Head office
Share on :

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों को गीता जयंती पर बधाई दी है। इस अवसर पर नरेन्‍द्र मोदी ने अपने अभी हाल में दिए गए उन दो भाषणों को भी साझा किया है, जो उन्होंने गीता पर दिए थे।

अपने ट्वीट्स में प्रधानमंत्री ने कहा: ‘‘आज, गीता जयंती के अवसर पर, मैं अभी हाल में गीता पर दिए गए अपने दो भाषणों को साझा करता हूं:

उन्‍होंने स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता के ई-बुक संस्करण का लोकार्पण किया।

गीता पर विभिन्न विद्वानों की टिप्पणियों के साथ एक पांडुलिपि का लोकार्पण किया।

सर्वोपनिषदो गावो दोग्धा गोपाल नन्दन:।
पार्थो वत्स: सुधीर्भोक्ता दुग्धं गीतामृतं महत्।।
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
गीता जयंती की बधाई।
जीवन के कई आयामों के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शक गीता की शिक्षाओं को विश्व स्तर पर गुंजायमान होते हुए देखकर बहुत खुशी होती है।’’
News
More stories
शिवालिक नगर पालिका को उत्कृष्ट कार्य पर मिला राष्ट्रीय पुरस्कार