पुनीत राजकुमार के ससुर ‘रेवंत’ का निधन!

20 Feb, 2022
Deepa Rawat
Share on :

बंगलौर  – अभिनेता ‘पुनीत राजकुमार’ को खोने का दर्द अभी खत्म भी नही हुआ था की ‘अश्विनी पुनीत राजकुमार’ को एक और दर्दनाक हादसे का सामना करना पड़ा। जी हां, रविवार (20 फरवरी) को अश्विनी के पिता भागमने रेवंत (78) का निधन हो गया। उनके निधन से डोडमाना में मातम छाया हुआ है।

रिपोर्ट्स की बात करे तो 78 वर्षीय ‘रेवंत’ की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि पुनीत के मौत के बाद वह काफी तनाव में थें।

पुनीत के ससुर और अश्विनी के पिता के निधन ने राज परिवार को फिर से शोक में डुबो दिया। रेवंत ने बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन स्कूल के लिए एक इंजीनियर के रूप में काम भी किया था। उन्होंने कहा, “78 वर्षीय रेवंत का स्वास्थ्य अच्छा था और वो अपने दोस्तों और परिवार के साथ हसी-ख़ुशी रह रहे थें। वो कल एकदम ठीक थे पर आज शुबह अचानक से बीमार हो गये।” उसके बाद रेवंत को सुबह एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर रेवंतकी बिना इलाज के ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ेमहान गायिका लता मंगेशकर के द्वारा भारत के लिए किए गए महान कार्य,जिसे देश कभी नही भुला पाएगा

बता दें, रेवंत दिग्गज राजनेता डीबी चंद्र गौड़ा के करीबी रिश्तेदार भी थें। मूल रूप से चिकमगलूर के रहने वाले रेवंत NHAI में मुख्य अभियंता हैं।

रेवंत की मौत के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान करने के लिए भी कदम बढ़ाया है। वहीं प्रसिद्ध अभिनेता श्री मुरली ने भी अस्पताल का दौरा किया और अश्विनी को सांत्वना दी। अश्विनी पुनीत राजकुमार’ के पिता भागमने रेवंत 78 वर्ष के थे और 20 साल पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

पावर स्टार ‘पुनीत राजकुमार’ को कुछ महीने पहले खोने के बाद ये हादसा अश्विनी के लिए वाकिय झटका देने वाली है। 

मालूम हो, अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन पिछले साल 29 अक्टूबर को हुआ था। उनकी मौत भी दिल का दौरा पड़ने के कारन ही हुआ था। सुबह करीब 11 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनहे विक्रम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पुनीत की जान नहीं बच पाई। उनकी मौत ने पुरे देश को शोक में डूबा दिया। पुनीत का अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को कांतिरवा स्टूडियो में मनाया गया जहां राजकुमार और पर्वतम्मा राजकुमार को दफनाया गया था।

बता दें, कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार, को ‘पावर’ और ‘युवरत्ना’ जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता था।

News
More stories
Punjab Election 2022: चुनाव आयोग ने क्यों रोका ‘सोनू सूद’ को मतदान केंद्र पर जाने से?