हरियाणा और पंजाब में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना

31 Aug, 2024
Head office
Share on :

नई दिल्ली: इस साल मैदानी इलाकों में जमकर बारिश देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने तापमान में काफी गिरावट लाई है। हालांकि, कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा1

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, बादल छाए रहेंगे जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। IMD ने सितंबर की शुरुआत से दिल्ली में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा1

यूपी-बिहार के कई जिलों में हो सकती है वर्षा यूपी और बिहार के कई जिलों में आज वर्षा होने की संभावना है। IMD ने बिहार के नवादा, गया, पटना, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद और शेखपुरा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के आगरा और बस्ती में भी वर्षा होने की संभावना है1

हरियाणा और पंजाब में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 2 सितंबर को हरियाणा और पंजाब में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है। आज हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कल तेज बारिश की संभावना जताई गई है1

Tags: #WeatherUpdate #DelhiWeather #RainAlert #IMD #Monsoon2024

News
More stories
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर जीर्णोद्धार जागरण समारोह में भाग लिया