गोल्डन फ्लावर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सावन का त्योहार

10 Aug, 2024
Head office
Share on :

पलिया कलां के गोल्डन फ्लावर स्कूल में सावन उत्सव मनाया गया, छात्रों ने दिखाया उत्साह

पलिया कलां, खीरी: पलिया कलां के सम्पूर्णानगर रोड स्थित गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सावन माह के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और शिव परिवार की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रबंधन द्वारा किया गया था। प्रबंधन संचालक श्री जैसमेल सिंह मांगट, प्रबन्धन संचालिका हरदीप कौर, उप प्रबंधन संचालक अमनप्रीत सिंह मांगट, उप प्रबंधन संचालिका रमनजीत कौर, विद्यालय प्रधानाचार्य श्याम महेंद्रू, उप प्रधानाचार्य फैजान शम्सी और जूनियर कोऑर्डिनेटर प्रिया वालिया ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिव, पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की भूमिका निभाकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्री श्याम महेंद्रू ने सावन माह के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं को सावन माह की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अमन गुप्ता पलिया कलां खीरी

News
More stories
लखीमपुर खीरी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया फीता काटकर