वरिष्ठ IPS अधिकारी रवि सिन्हा बने RAW के नए चीफ

19 Jun, 2023
Head office
Share on :

नई दिल्‍ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को देश की खूफिया एजेंसी रॉ (Research & Analysis Wing) का नया चीफ नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। रवि सिन्हा, सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे, जिनका रॉ चीफ का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। रवि सिन्हा का कार्यकाल दो साल के लिए होगा। रवि सिन्हा फिलहाल कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर सेवा दे रहे हैं। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने सिन्हा के नाम को मंजूरी दी है। 

IPS रवि सिन्‍हा अभी कैबिनेट सचिवालय में प्रिंसिपल स्‍टाफ ऑफिसर (PSO) हैं। यह पोस्‍ट स्‍पेशल सेक्रेटरी रैंक का है। उनकी अगली पोस्टिंग R&AW में सेक्रेटरी के पद पर होगी। सिन्‍हा 1988 छत्तीसगढ़ बैच के आईपीएस हैं। 

क्‍या है रिसर्च एंड एनालिसिस विंग?
R&AW पर विदेशी इंटेलिजेंस जुटाने का जिम्‍मा है। अगर किसी देश के घटनाक्रम का भारत पर असर हो सकता है, तो R&AW उसपर नजर रखती है। राष्‍ट्रहितों के लिए खुफिया ऑपरेशंस को भी R&AW अंजाम देती है। इंदिरा गांधी सरकार में R&AW अस्तित्‍व में आई। रामेश्‍वर नाथ काव इसके इसके पहले प्रमुख थे। R&AW की रिपोर्टिंग सीधे प्रधानमंत्री को होती है।

News
More stories
मंडियों में हो किसानों की सुविधा और फसलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: मुख्यमंत्री योगी