AAP पार्टी का गंभीर आरोप,जानबूझकर डुबाई गई दिल्ली, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी

15 Jul, 2023
Head office
Share on :

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी ने भारी तबाही मचाई। दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोग परेशन हैं जबकि बाढ़ को लेकर सियासत शुरू हो गई है। 

आम आदमी पार्टी के नेता लगातार आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा दिल्ली में जानबूझकर यमुना का पानी छोड़ रहा है, जबकि बैराज से उत्तर प्रदेश को जाने वाली नहर सूखी पड़ी है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ने कहा, दिल्ली को जानबूझकर डुबाया गया, हथिनीकुंड बैराज से अतिरिक्त पानी केवल दिल्ली भेजा गया।’ सौरभ भारद्वाज का दावा है कि हथिनीकुंड बैराज से केवल दिल्ली के लिए पानी छोड़ा गया जबकि पश्चिमी नहर के लिए कोई पानी नहीं छोड़ा गया। इस पर राजनीति की जा रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से तीन तरफ को पानी निकलता है। मुख्य यमुना दी के साथ वेस्टर्न और ईस्टर्न कैनाल से भी हथिनीकुंड का पानी निकलता है। यमुना का पानी सीधे दिल्ली के बीचों बीच से होकर निकलता है। इस बार सारा पानी षड्यंत्र के तहत दिल्ली की तरफ छोड़ा गया।

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

इससे पहले शुक्रवार को ‘आप’ के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाया था कि “भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अपनी सरकार बाढ़ प्रभावित दिल्ली को और डुबाने के लिए हथिनीकुंड बैराज का उपयोग कर रही है।” वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ को लेकर कहा कि ITO बैराज पर 32 में ये 5 गेट बंद हैं। इन्हें हरियाणा सरकार सँभालती है। इनके बंद होने से पानी की निकासी आगे की तरफ़ बाधित हो रही है।

दिल्ली के CM को सपनों में याद आता है हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली तरफ हरियाणा की ओर से पानी छोड़ने के आरोपों पर करारा जवाब दिया है। मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली में अगर प्रदूषण बढ़ जाए, पानी अधिक आ जाए, पानी कम मिलने लगे और पराली का धुआं फैलने लगे तो अरविंद केजरीवाल हरियाणा पर आरोप लगाने में एक मिनट की भी देरी नहीं करते, क्योंकि अपनी कमियों और विफलताओं के लिए जब उनके पास कोई जवाब नहीं होता तो उनके सपने में हरियाणा याद आने लगता है।

हमारे जिलों को भी बहुत नुकसान
CM मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि हथिनी कुंड बैराज केवल एक बैराज है, वह एक डैम नहीं है। बैराज कम क्षमता के साथ पानी रेगुलेट करने के लिए बनाया जाता है। 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी अधिक आते ही प्राकृतिक तौर पर पानी उससे निकलता है। इसी पानी के बहाव से हमारे कुछ जिले प्रभावित हुए, जैसे जैसे पानी आगे जाएगा तो उससे दिल्ली और उसके बाद हमारे आगे के जिले फरीदाबाद और पलवल भी प्रभावित हो रहे हैं।

News
More stories
PM Modi in UAE: फ्रांस दौरे के बाद PM मोदी पहुँचे अबू धाबी,जानिए इस दौरे की मुख्य बातें !