शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याच‍िका खार‍िज

20 Oct, 2021
Head office
Share on :

मुंबई:क्रूज़ ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याच‍िका खार‍िज कर दी गई है। जज वीवी पाट‍िल ने आर्यन खान समेत अन्य दो आरोप‍ियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याच‍िका भी खार‍िज कर दी है। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन की बेल मिल जाएगी पर उनकी उम्मीदों पर कोर्ट ने पानी फेर दिया है। आर्यन खान पिछले 13 दिन से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज जब फैसला आया तो आर्यन खान और उसके साथ ही अर्बाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमीका को बड़ा झटका लगा है।

आर्यन के वकील जाएंगे हाई कोर्ट: अब आर्यन के वकीलों के पास हाई कोर्ट जाने का विकल्प भी बचा हुआ हैं। कोर्ट से मिले फैसले के बाद आर्यन खान के वकीलों ने कहा कि हम वो अब जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख करेंगे। वकील ने कहा कि उम्मीद है हाईकोर्ट से आर्यन को बेल मिल जायेगी। पहले भी इस तरह के मामलों में हाईकोर्ट ने बेल दिया है।

News
More stories
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कृषि भवन में ग्रामीण विकास मंत्रालय में भौतिक एवं डिजिटल स्वच्छता का गिरिराज सिंह ने किया निरीक्षण