बेटे ने लाइसेंसी बदूंक से खुद को मारी गोली, मचा कोहराम

22 Dec, 2023
Head office
Share on :

लहार। लहार के मेहरा गांव में घर के इकलौते बेटे ने पिता की 315 बोर की लाइसेंसी बदूंक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने गोली की आवाज सुनी तो कमरे में गए तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। स्वजन तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार सुबह आठ बजे की है।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अंकित सिंह उर्फ योगेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह राजावत निवासी मेहरा गुरुवार सुबह छह बजे सोकर उठा। शौच आदि होकर वह कमरे में चला गया। सुबह करीब आठ बजे कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पिता अंदर गए तो बेटा खून से लथपथ पड़ा था। उनकी लाइसेंसी 315 बोर की बंदूक बगल से पड़ी थी। युवक ने बंदूक की नाल माथे पर लगाकर ट्रेगर दबाया था। स्वजन युवक को अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

लहार थाना टीआइ वरुण तिवारी का कहना है, कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। युवक घर का इकलौता बेटा था। टीआइ तिवारी के मुताबिक युवक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। एक बार वह बिना बताए उज्जैन भी चला गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

News
More stories
MP News: सीएम ने सांसदों के साथ किया रात्रिभोज, आज लग सकती मंत्रिमंडल के नामों पर मुहर