औरंगजेब की तारीफ कर घिरे सपा विधायक अबू आजमी, महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित

05 Mar, 2025
Head office
Share on :

मुंबई। समाजवादी पार्टी से विधायक अबू आजमी मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ कर बुरी तरह से घिर गए हैं। औरंगजेब की तारीफ करने के मामले में अबू आजमी को आज महाराष्ट्र विधानसभा के पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया।अबू आजमी को निलंबित रखने का प्रस्ताव विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने रखा था।

सपा विधायक अबू आजमी ने रविवार को औरंगजेब की तारीफ कर कहा था कि वह अत्याचारी नहीं था,औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था,उसके शासनकाल में भारत सोने की चिड़िया था,अबू आजमी ने यह भी दावा किया था कि औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए थे और उसका छत्रपति संभाजी महाराज से युद्ध धार्मिक नहीं, बल्कि सत्ता का संघर्ष था।पिछले दो दिन से इस मामले पर सियासत गरमाई हुई है,हालांकि बाद में अबू आजमी ने अपने बयान के लिए मांफी मांग ली।साथ ही अबू आजमी ने कहा था कि वह सिर्फ वही कह रहे हैं,जो इतिहास में लिखा हुआ है।अबू आजमी इस टिप्पणी को लेकर लगातार विरोधियों के निशाने पर बने हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानपरिषद और विधानसभा दोनों ही सदनों में सपा विधायक अबू आजमी पर निशाना साधा।शिंदे ने विधान परिषद में कहा कि अबू आजमी पहले भी मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।अब वह जानबूझकर छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी का अपमान कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि औरंगजेब की क्रूरता लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाली है,उसने संभाजी महाराज को प्रताड़ित किया और सपा विधायक ने औरंगजेब को एक कुशल प्रशासक कहा।

News
More stories
खुशखबरी! रेलवे चलाएगा होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए लिया फैसला