देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक के लिए आ रहे कांवरियों पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने पुष्प वर्षा की

12 Aug, 2024
Head office
Share on :


देवाधिदेव महादेव की उपासना के पवित्र सावन माह के चतुर्थ सोमवार को मेला भूतनाथ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू,विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के शैलेन्द्र सक्सेना तथा लायंस क्लबके डॉक्टर आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में नगर के सदर चौराहे पर जलाभिषेक के लिए आए कांवरियों पर पुष्प वर्षा की।


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कहा,” मै शिव भक्तों की सेवा एवं स्वागत करके अभिभूत हो गया।
लायंस क्लब के डाक्टर आशुतोष गुप्ता ने कहा,” लायंस क्लब को इस पुनीत कार्य के लिए आमंत्रित करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू का आभार व्यक्त करता हूँ


नगर पालिका अध्यक्ष ने, ” सभी से नगर को स्वच्छ बनाए रखने तथा पालीथीन का प्रयोग कमसे कम करने की अपील की।
पुष्प वर्षा में नगर अध्यक्ष भाजपा शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार,धीरज बाजपेयी, विजय मिश्रा, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनुज खरे,अवधेश मिश्रा,संजय तिवारी, सुयश त्रिवेदी, संजीव शुक्ला, डी पी श्रीवास्तव, विजय प्रकाश मिश्रा, हुलासराम, संजीव दीक्षित, श्रीप्रकाश सिंह, संजय अग्निहोत्री, राज कुमार कश्यप, श्रीकृष्ण शर्मा,लायंस क्लब के कपिल पुरवार,नीरज गुप्ता, शुभ गुप्ता, डॉक्टर ए पी सक्सेना, मनोज कुमार कश्यप, राहुल राजपूत, आशीष गुप्ता, निशू गुप्ता, अंकित कुमार वर्मा,शिव गोपाल गुप्ता, राहुल गुप्ता आयुष गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की

News
More stories
रूड़की में बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार, बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में प्रवेश