मुख्यमंत्री सचिव विनय शंकर पाण्डेय की माताजी अमरावती देवी पांडेय की अस्थियां शुक्रवार को VIP घाट पर पूरे विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित की गई।

15 Sep, 2023
Head office
Share on :

हरिद्वार : विनय शंकर पाण्डेय सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल मण्डल की माताजी अमरावती देवी पांडेय की अस्थियां शुक्रवार को वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित की गई।


उल्लेखनीय है कि विनय शंकर पाण्डेय की माताजी अमरावती देवी पांडेय का 89 वर्ष की उम्र में प्रयागराज में विगत 10 सितंबर,2023 को देहांत हो गया था।


सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल मण्डल शुक्रवार को प्रयागराज से हरिद्वार पहुँचे, जहाँ उन्होंने वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ अपनी माता अमरावती देवी पांडेय की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की।


अस्थियां प्रवाहित करते समय उनके साथ उनकी पत्नी अपर जिला जज सहारनपुर श्रीमती अपर्णा पांडे और पुत्र श्री अविरल शंकर पांडे, पुत्री सुश्री विदुषी पांडे भी मौजूद थे।


इस मौके पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, नवनियुक्त एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, वीसी एचआरडीए अंशुल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी सहित कई पदाधिकारी एवं आला अधिकारी मौजूद रहे।


News
More stories
मुख्यमंत्री द्वारा मोहाली को राज्य के हब के तौर पर विकसित करने का ऐलान