विजयदशमी या दशहरा का त्योहार को आज पूरे देशभर में बहुत ही धूमधाम के मनाया जा रहा है।

24 Oct, 2023
Head office
Share on :

Happy Dussehra Wishes in Hindi: विजयदशमी या दशहरा का त्योहार को आज पूरे देशभर में बहुत ही धूमधाम के मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन विजय दशमी का त्योहार मनाया जाता है। 

दुर्गा पूजा के 10वें दिन मनाई जाने वाली विजयादशमी असत्य, अंहकार,अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने अधर्म,अत्याचार और अन्याय के प्रतीक रावण का वध किया था और लंका पर विजय हासिल की थी। इस दिन हिंदू धर्म में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।  शाम के समय रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन किया जाता है और खुशियां मनाई जाती है। 

दशहरा 2023 (Dussehra 2023)

दशहरा का दिन किसी भी नए काम की शुरुवात के लिए बेहद शुभ माना गया है. दशहरा के दिन बच्चों का अक्षर लेखन, घर या दुकान का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन, भूमि पूजन जैसे कार्य शुभ माने गए हैं. 

दशहरा 2023 किसी पूजा करें (Dussehra 2023 Kiski Pooja karen)

दशहरा के दिन प्रभु श्री राम के साथ हनुमान जी पूजा करने का विशेष महत्व है.


इस दिन देवी दुर्गा का स्वरुप देवी अपराजिता का भी आह्वान करें.
विजयदशमी के दिन शस्त्रों की साफ सफाई करने का विधान है और बाद में विधिवत उनकी पूजा करें.

विजयदशी 2023 रावण दहन मुहूर्त (Vijaydashmi 2023 Ravan Dahan Muhurat)

आज शाम सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में रावण दहन का शुभ मुहूर्त शाम 5:43 मिनट के बाद का है.
दशहरा पर रावण दहन के लिए सबसे बढ़िया समय शाम 7:19 मिनट से रात 8:54 मिनट तक का है.

दशहरा पूजा विधि 
दशहरा की पूजा अभिजित मुहूर्त, अपराह्र काल या विजय मुहूर्त में ही की जाती है.घर में पूजा करने के लिए ईशान कोण को अच्छी तरह साफ करें. वहां चंदन के लेप के साथ अष्टदल चक्र बनाएं.अब अष्टदल चक्र के मध्य में अपराजिताय नमः मंत्र के साथ माँ देवी अपराजिता का आह्वान करें.श्रीराम और हनुमान जी का भी पूजन करें.शस्त्रों की साफ सफाई कर विधि अनुसार पूजन करें.इस दिन देवी अपराजिता की पूजा होती है, कहते हैं श्रीराम ने भी लंका पर विजय प्राप्ति के लिए मां अपराजिता की पूजा की थी.

News
More stories
प्यार किया तो डरना क्या! प्रेमिका शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंची, थाने पहुंचा मामला, फिर हुआ कुछ ऐसा