अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2-द रूल’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। जनिए कब होगी फिल्म रिलीज

12 Sep, 2023
Head office
Share on :

Pushpa 2 Release date :साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ आने वाले महीनों में सिनेमाघरों में नजर आएगी। ऐसे में फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है I यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए एक ऑफिशियल पोस्टर जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Pushpa 2 release date out. Allu Arjun's film to release on Independence Day  2024 - India Today

जानिए कब दस्तक देगी फिल्म सिनेमाघरों में पढ़ें पूरी खबर

साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई भी की थी। अल्लू अर्जुन का लुक हो या फिर फिल्म के डायलॉग्स सब खूब पॉपुलर हुए थे। इस फिल्म में पुष्पा का किरदार किसी और ने नहीं ब्लकि साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने निभाया था। बता दे, काफी समय से फिल्म की रिलीज को लेकर अनोखा चर्चा बना हुआ था। पु्ष्पा फिल्म के फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी को देखते हुए सोमवार 11 सितंबर को मेकर्स ने फैंस को अनोखा तोहफा दिया है। मूवी की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। अल्लू अर्जुन ने इंट्रेस्टिंग पोस्टर के साथ पुष्पा 2 का माहौल बना दिया है।

बता दें, ‘पुष्पा 2 द रुल’ 15 अगस्त 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। यानी अल्लू अर्जुन एक बार फिर से पुष्पा बनकर पर्दे पर छाएंगे। बता दें, एक बार फिरल साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बार फिर क्लैश होने जा रहा है। पुष्पा 2 के साथ एक और मच अवेटेड फिल्म रिलीज हो रही है। जो कि अजय देवगन की मूवी का सीक्वल है। इन दोनों के अलावा कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की भी रिलीज डेट 2024 का स्वतंत्रा दिवस बताई जा रही है। हालांकि यह अभी कन्फर्म नहीं है। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में 69वें नेशनल अवॉर्ड में ‘पुष्पा’ के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था।

‘पुष्पा 2’ की स्टार कास्ट

पुष्पराज का अल्लू अर्जुन द्वारा निभाया गया किरदार, भारतीय सिनेमा के इतिहास में चहेते किरदारों में से एक बन गया है। क्योंकि वह हर भाषा के लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है। जाने माने निर्देशक सुकुमार द्वारा बनाई गई फिल्म सुपरहिट साबित हुई थीI ‘पुष्पा 2-द रूल’ दुनिया भर में कई भाषाओं में सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होगी। मेस्ट्रो सुकुमार द्वारा निर्देशित, माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में आइकन स्टार (Allu Arjun)अल्लू अर्जुन, (Rashmika Mandanna) रश्मिका मंदाना और (Fahadh Faasil) फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर देवी श्री प्रसाद ने म्यूजिक दिया है।

News
More stories
पद्म पुरस्कार-2024 के लिए 15 सितंबर, 2023 तक नामांकन आमंत्रित