अंबेडकर नगर में देशभक्ति का ज्वार, हजारों की संख्या में निकली तिरंगा यात्रा

12 Aug, 2024
Head office
Share on :

अंबेडकर नगर। आसमान में गूंजते जोशीले नारों और चारो ओर लहराते भारत की आन बान शान के प्रतीक तिरंगों के बीच पूर्व सांसद रितेश पांडे के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जलालपुर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के सामने से निकली तिरंगा यात्रा सुरहुरपुर से होते हुए मालीपुर चौराहा, परुइया आश्रम,मालीपुर त्रिमुहानी होते हुए शहीद पार्क पंहुची।अयोध्या जिला प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने शहीद पार्क के शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया।साथ में रिंकू उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे रुद्र,अनिल वर्मा,रविंद्र भारती,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आशीष सोनी,नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त,विकाश निषाद मौजूद रहे।बाइक यात्रा का यादव चौराहे स्थित डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन हुआ।


जनता ने जोश के साथ लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के तरानों की धुन पर झूमते गाते हुए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शरीक हुए। पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से जनमानस में देश प्रेम का संचार होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि 15 अगस्त तक सभी घर में तिरंगा फहराया जाए। देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में भारत की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे स्वतः स्फूर्त तरीके से चल रहे सैकड़ों लोग भारत की अनेकता में एकता के जीवंत प्रतीक हैं।


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ,पंकज वर्मा,युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजीव सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक उपाध्याय,शिवराम मिश्र, शाश्वत मिश्र,गौरव उपाध्याय,आशाराम मौर्य,शीतल सोनी,अजीत निषाद,आनंद मिश्र,आनंद जायसवाल,शिवम आर्या,रोहित सोनकर समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

News
More stories
कन्नौज में कभी अखिलेश के करीबी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख रेप के प्रयास में हुए गिरफ्तार