आज है बॉलीवुड के हैंडसम बॉय रणबीर कपूर का बर्थडे चलिए आज आपको एक्टर की जिंदगी से रूबरू करवाते हैं।

28 Sep, 2023
Head office
Share on :

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर की मां नीतू कपूर ने दी उन्हें बधाई. रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। बेटे के इस खास दिन को मां नीतू कपूर ने और स्पेशल बनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सरप्राइज की झलक दिखाई जो काफी चर्चा में है I

Ranbir Kapoor Birthday:  बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है और वे आज यानि 28 सितंबर को पूरे 41 वर्ष के हो गए हैं। वहीं बर्थडे पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर को एक पोस्ट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आलिया ने उनके लिए कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं। वहीं आपको बता दें कि रणबीर के जन्मदिन पर उनकी फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर भी रिलीज हुआ है।

नीतू कपूर की स्पेशल विश

रणबीर कपूर की हिंदी में आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ के चलते सुर्खियों में बने हुए देखा जा रहा है और इसी बीच  रणबीर कपूर आज अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं।  इसी के चलते वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं, वहीं  इस खास मौके पर सभी सोशल मीडिया पर उन्हें विश करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिनमें फैंस से लेकर बड़े सितारे भी शामिल हैं। इन सभी के बीच रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी अपने बेटे को खास अंदाज में किया विश नीतू कपूर ने अपने बेटे के लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। इस स्टोरी में उन्होंने अपने बेटे को बर्थडे विश किया है जिसमें पहले दो केक दिखाई दे रहे हैं, जिनके साथ आलिया और रणबीर की तस्वीर रखी हुई दिखाई दे रही है।

वहीं दूसरी स्टोरी में एक्ट्रेस ने अपने हैंडसम हंक बेटे की तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो भी शेयर की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नीतू कपूर की पोस्ट सामने आने के बाद अब फैस भी रणबीर को खूब बर्थडे विश कर रहे हैं

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर को आने वाले समय में एक के बाद एक नई फिल्मों में काम करते हुए देखा जाने वाला है। जल्दी वह रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे। इसके बाद एक्टर को ‘ब्रह्मास्त्र 2’ समेत की फिल्मों में देखा जाने वाला है। फिल्म एनिमल की बात करें तो रणबीर और रश्मिका के साथ इसमें अनिल कपूर को भी देखा जाएगा। ये एक गैंगस्टर परिवार की कहानी है जिसमें रणबीर और अनिल का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

जानें कितनी है नेट वर्थ

रणबीर कपूर के पास करोड़ों की संपत्ति है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की नेट वर्थ 330 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।

Happy Birthday Ranbir Kapoor : रणबीर कपूरबाबत १० इंटरेस्टिंग गोष्टी,  प्रत्येक फॅनला माहित पाहिजेत | bollywood actor ranbir kapoor birthday  special news you know 10 unknown facts in ranbir kapoor ...

एक्टर एक ब्रैंड के लिए लगभग 6 करोड़ फीस चार्ज करते हैं, वह एक महीने में 3 करोड़ रुपये कमाए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की फीस 70 करोड़ है I

Tags: HappyBirthdayRanbirKapoor , RanbirKapoor , RanbirkapoorBirthday , Bollywood

Written By : Deepa Rawat

News
More stories
एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट पहुंचे राहुल गांधी, कारीगरों से की मुलाकात