सांसद आदित्य यादव 10 और 11 सितंबर को बदायूं में रहेंगे। 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वे बिसौली गेस्ट हाउस में सपा कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद वे बिसौली विधानसभा में विभिन्न राजनैतिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम वे अपने निजी आवास पर करेंगे।
11 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक वे अपने आवास पर सपा कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात करेंगे। इसके बाद, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली के आवास पर 1 बजे से आम जनता से मिलेंगे और फिर बिल्सी विधानसभा में कई राजनैतिक और निजी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।