यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा:खाकी पहनने को बेताब महिला शक्ति,15 लाख आवेदन

22 Aug, 2024
Head office
Share on :

लखनऊ।विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल में महिला शक्ति शामिल होने के लिए बेताब है।खाकी पहनने के लिए 15 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है।इसमें लगभग 12 हजार का चयन होना है।इसके साथ ही यूपी पुलिस में महिलाओं की संख्या लगभग 50 हजार हो जाएगी।इस भर्ती के बाद यूपी पुलिस में महिलाओं की 20 फीसदी दावेदारी भी पूरी हो जाएगी।बता दें कि यूपी पुलिस में वर्तमान में लगभग 37 हजार महिलाएं कार्यरत हैं,जिसमें से 35 हजार नागरिक पुलिस में हैं।

बताते चलें कि देश भर के पुलिस बल में अगर महिला और पुरुष कर्मियों के अनुपात पर गौर किया जाए तो बिहार पहले नंबर पर है यूपी में वर्तमान में लगभग 12 फीसदी महिलाकर्मी हैं।सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती में महिलाओं के लिए 20 फीसदी आरक्षण का नियम है, जिसके बाद 12 हजार महिलाओं को खाकी पहनने का मौका मिलेगा। इससे यूपी पुलिस में महिलाओं की संख्या लगभग 50 हजार तक पहुंच जाएगी। वहीं भर्तियों के बाद यूपी पुलिस बल में महिलाओं का अनुपात भी बढ़ जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद यूपी पुलिस में महिलाओं का अनुपात करीब 12 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो जाएगा। वहीं पीएसी में तीन महिला वाहिनियों के लिए होने वाली भर्तियों के बाद यह अनुपात 20 फीसदी तक हो जाएगा।

पुलिस भर्ती बोर्ड को सिपाही सीधी भर्ती के लिए लगभग 48 लाख आवेदन मिले हैं। सिपाही के एक पद के लिए लगभग 83 दावेदार हैं। आवेदन करने वालों में लगभग 35 लाख पुरुष और 15 लाख महिलाएं हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया है। महिला सिपाही के एक पद के लिए 125 दावेदार हैं।

अगर पुलिस बल में महिलाओं के अनुपात की बात की जाए तो बिहार सबसे आगे है। बिहार में 25.3 फीसदी महिला पुलिसकर्मी हैं। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में 19.2 फीसदी और तमिलनाडु में 18.5 फीसदी महिलाकर्मी हैं।पिछले कई वर्षों से यूपी पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया के लटकने से इसे पूरा नहीं किया जा सका।

News
More stories
एससी आरक्षण को प्रभावित किए जाने के विरोध में भीम आर्मी सहित विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन