उत्तराखंड में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाया गया ईद-उल-जुआ का त्योहार

21 Jul, 2021
Head office
Share on :

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी मुस्लिम नागरिकों को बकरीद की बधाई दी है।

उत्तराखंड:आज उत्तराखंड में ईद-उल-जुआ का त्योहार कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए मनाया जा रहा है।लोगों ने घर और मस्जिदों में समिति संख्या में ईद की नमाज पढ़ी और देश के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी।इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखते हुए रामनगर शहर के इमाम के साथ ईदगाह में 10 लोगों ने नमाज पढ़ी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बकरीद मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को बकरीद की बधाई देते हुए अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है।

वही प्रदेशवासियों को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को बकरीद की बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि यह त्याग एवं समर्पण का त्योहार है। यह मानव कल्याण, सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता की प्रेरणा देता है।थानाध्यक्ष सेलाकुई विनोद राणा ने कहा कि सादगीपूर्ण और एहतियाती ढंग से त्योहार मनाया जाए त्योहार के दौरान कहीं भी भीड़ इकट्ठा नहीं होने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन किया जाए।

News
More stories
22 जुलाई को दिल्ली में होगा किसान मार्च, अलर्ट पर दिल्ली पुलिस