हरिद्वार में वंदना कटारिया का हुआ जोरदार स्वागत।

12 Aug, 2021
Share on :

हरिद्वार: टोक्यो ओलंपिक में सभी को अपना लोहा मनवाने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को अपने हरिद्वार स्थित घर पहुंची।हरिद्वार के रोशनबाद गांव की निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। आज सुबह से ही वंदना कटारिया के हरिद्वार पहुंचने का इंतजार हो रहा था और वह इंतजार आज खत्म हो गया। वंदना कटारिया आज बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गईं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। यहां से वह रोशनाबाद स्थित स्टेडियम पहुंचीं, जहां उनका सम्मान किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। हर कोई वंदना को देखने के लिए उत्सुक दिख रहा था।सभी लोग मोबाइल कैमरे में वंदना की तस्वीर ले रहे थे। स्टेडियम से वंदना अपने गांव पहुंचीं ।वंदना ने बताया कि दो दिन तक वे हरिद्वार में ही रहेंगी और उसके बाद कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
तीर्थनगरी हरिद्वार की बेटी और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना कटारिया ने घर पहुंच कर कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हम लोग मेडल के बहुत नजदीक थे, मेडल नहीं जीत पाए। लेकिन हमने भारत में लोगों का दिल जीता है।
टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार हैट्रिक का रिकॉर्ड बना कर वापस लौटी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का हरिद्वार चंद्राचार्य चौक पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वंदना सुबह 11:00 बजे अपने काफिले के साथ चंद्राचार्य चौक पहुंचीं।

यहां पर उनका स्वागत करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान वंदना के समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। इसके बाद उनका काफिला रोशनाबाद के लिए रवाना हो गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि वंदना कटारिया ने आज हरिद्वार का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। हरिद्वार को लोग हॉकी खिलाड़ी वंदना के नाम से ही जान रहे हैं। यह हम सब के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर उन्होंने वंदना कटारिया को और उनके परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

News
More stories
13 अगस्त को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे,खेल मंत्री