“शुक्र का तुला राशि में गोचर”जानिए पंडित विशाल शुक्ला से किन राशियों की बदलेगी किस्मत

04 Sep, 2021
Share on :

छ: सितंबर से तुला राशि में करेंगे गोचर: नमस्कार बहुत स्वागत है। आपका आप पढ़ रहे हैं। मेरी कल ऑफ ज्योतिष और मैं हूं आपके साथ विशाल शुक्ला आज बात करेंगे शुक्र राशि परिवर्तन प्रभाव की दैत्य गुरु अपनी वर्तमान कन्या राशि जो कि आपकी नीच राशि थी को छोड़कर अपनी मूल राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष से लेकर मीन राशि पर्यन्त प्रत्येक राशि के जातकों के लिए यह गोचर कैसा रहेगा आइए जानते हैं।


मेष राशि( Aries):-आपके लिए यह गोचर सप्तम में होने जा रहा है चरित्र को मजबूत रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन का विशेष ध्यान रखें। आकर्षण आपका बड़ा रहेगा ।देवी को लाल फूल शुक्रवार को अर्पित करें। आपको लाभ होगा।


वृषभ राशि(Taurus):-आपके लिए यह गोचर षष्ठ भाव में होने जा रहा है। आपकी सभी यात्राओं में सुखद व लाभप्रद होगा। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मधुमेह के रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाएं तो लाभ होगा।

मिथुन राशि(Gemini):–आपके लिए यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। प्रेम संबंध में विशेष सफलता प्राप्त होगी। प्यार का इजहार आप कर सकते हैं ।आर्थिक स्थिति आपकी सुखद है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।


कर्क राशि(Cancer):-आपके लिए यह गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है घर में करें हो सकती है सावधान रहें व्यर्थ के खर्चों से बचाव करें नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं श्री सूक्त का पाठ शुक्रवार को करने से आपको लाभ होगा


सिंह राशि(Leo):-आपके लिए यह गोचर तृतीय भाव में होने जा रहा है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कामकाज में विशेष सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। गाय की सेवा करें लाभ मिलेगा।


कन्या राशि(Virgo):- आपके लिए यह गोचर द्वितीय भाव में होने जा रहा है। महा धनी योग का लाभ आपको प्राप्त होगा। लेकिन वाणी पर भरपूर नियंत्रण रखना है।धन समृद्धि की प्राप्ति अवश्य होगी। गुलाब पुष्प मां भगवती पर अर्पित करें लाभ होगा।


तुला राशि(Libra):-आपकी राशि पर ही यह गोचर होने जा रहा है। इससे राज्यों का लाभ आपको प्राप्त होगा। भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ेंगी।विपरीत आपकी तरफ आकर्षित होंगे। सावधानी बनाए रखें। शुक्रवार के दिन भोलेनाथ पर दही अर्पित करें। लाभ होगा।


वृश्चिक राशि(Scorpio):-यह गोचर आपके लिए बारहवें भाव में होने जा रहा है। मन के भटकाव से बहुत सावधान रहे। खर्च अपने परिवार पर ही करें। बच्चों के ऊपर विशेष ध्यान दें। गाय को गुड़ खिलाने से लाभ होगा।


धनु राशि(Sagittarius):-आपके लिए यह गोचर 11 विभाग में होने जा रहा है। बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो प्रयास कीजिए सफलता मिल जाएगी। प्रेम की क्षेत्र में सफलता के योग हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें तो आपको विशेष लाभ होगा।


मकर राशि(Capricorn):-आपके लिए यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। व्यर्थ के वाद विवाद में से बचें। गैर कानूनी काम भूलकर भी ना करें।महिलाओं का विशेष रूप से सम्मान करें। मां दुर्गा की आराधना करिए समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।


कुंभ राशि(Aquarius):-आपके लिए यह गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। अत्यंत श्रेष्ठ समय है। माता पिता का आशीर्वाद भाई पत्नी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर है। मां भगवती का दर्शन करने से यह गोचर और ज्यादा श्रेष्ठ होगा।


मीन राशि(Pisces):-आपके लिए गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें मांसाहार मद्यपान से बचाव करें ।आकस्मिक लाभ होने की संभावनाएं दिख रही हैं। गाय को हरा चारा देने से स्वास्थ्य में दिक्कत नहीं होगी।

पंडित विशाल शुक्ला (कानपुर) ज्योतिर्विद:-हस्तरेखा और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ, अगर आप भी अपनी जन्म कुंडली का अध्ययन करवाना चाहते हैं। तो संपर्क करें। संपर्क सूत्र:-80 9082 2388/73553 96035, ऑनलाइन कुंडली अध्ययन शुरू हो चुका है।

News
More stories
प्रो. केके पांडेय बने प्रिंसिपल ऑफ द ईयर