गोली से हमले के बाद घायल हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर क्या बोले, देखिए वीडियो

28 Jun, 2023
Head office
Share on :

Attack On Chandrashekhar: भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर यूपी में जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में एक गोली उनको छूकर निकल गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लखनऊ।  इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से है, जहां भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है.  हमले के बाद घायल चंद्रशेखर आजाद ने बताया, ‘मुझे याद नहीं है, लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। हमलावरों की गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी, हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे।’ उन्होंने बताया कि साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है।

हमले के बाद बोले चंद्रशेखर आजाद

बता दें कि आज देर शाम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। कार में सवार में भीम आर्मी नेता चंद्र शेखर आजाद को गोली छूकर निकल गई। हालांकि उन्हें छर्रे लगे हैं। हमलावर हरियाणा नंबर की गाड़ी में आए थे।

गोली लगने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने अस्पताल में घटना के बारे में जानकारी दी, सुनिए ….

ये हमला सहारनपुर के देवबंद इलाके में किया गया। चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग के दौरान एक गोली उनकी पीठ को छूकर निकल गई। प्राथमिक उपचार के लिए चंद्रशेखर को देवबंद के सीएचसी में भर्ती कराया गया। फिर सहारनपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया।

चंद्रशेखर पर हुये हमले को लेकर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News
More stories
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो बनी अश्लीलता व् जंग का मैदान,सरेआम अश्लीलता तो कहीं शुरू है यात्रियों के बीच जमकर मारपीट !