यमुना हादसा: 36 घंटे बाद 2 दोस्तों के शव बरामद, पुलिस जांच जारी

12 Jul, 2024
Head office
Share on :

बाहरी दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके के पल्ला यमुना एक नंबर घाट पर चार दोस्तों के यमुना में डूबने की घटना सामने आई थी। यमुना में नहाने गए चार दोस्तों में से दो कि डूब कर मौत 36 घंटे बाद हुए शव बरामद I

बाहरी दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके के पल्ला यमुना एक नंबर घाट पर चार युवक यमुना में डूबे । जिनमें से 2 युवको की यमुना में डूबने हुई दर्दनाक मौत वही 2 युवक सुरक्षित निकले यमुना नदी से बाहर । जानकारी के मुताबिक हादसे से पहले चारो दोस्तो ने यमुना किनारे बैठकर की पार्टी उसके बाद यमुना में नहाने के लगाई छलांग। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के चलते नहाने उतरे चार दोस्त यमुना में दुबे जिनमें गोपाल नाम के युवक तैरना जानता था। उस युवक ने जैसे-तैसे उसने एक साथी कुणाल को तो अपने साथ बाहर निकाल लिया , दूसरा शुभम नाम का साथी करीब 200 मीटर की दूरी पर ही यमुना में डूब गया। साथ ही चौथा 18 वर्षीय युवक देव सिसोदिया भी यमुना की तेज मजधार में लुप्त हो गया। जिसे निकालने के लिए अलीपुर थाना पुलिस समेत फायर दमकल कर्मी , कैट्स एम्बुलेंस पहुची ओर बोट क्लब गोताखोरपर शुरू किया दुबे हुए युवकों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू।


करीब 36 घण्टे बीतने के बाद आखिर कार गोताखोरों को मिली कामियाबी यमुना नदी मे डुबे हुए युवकों के शव को निकाल यमुना से बाहर। स्थानीय पुलिस में दोनों ही युवक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी।

आप को बता दे की पल्ला घाट नंबर एक पर बीते बुधवार करीब 4:00 बजे चार दोस्त देव सिसोदिया , कुणाल , शिवम व गोपाल अपने घर से किसी काम के लिए निकले थे। चारों ही दोस्त बख्तावरपुर की बलधारी कॉलोनी और सिसोदिया मोहल्ले के रहने वाले थे । जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि देव सिसोदिया के घर पर कुणाल शिवम और गोपाल पहुंचे और वह उसे अपने साथ किसी काम से बुलाकर लेकर गए। जहां कुछ ही देर में वह पल्ला गांव के यमुना घाट पर घूमने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने पहले पार्टी की और उसके बाद में चारों ही दोस्तों ने यमुना में नहाने के लिए एक साथ छलांग लगा दी । लेकिन यमुना नदी के पानी की गहराई का अंदाजा न होने के चलते चारों ही दोस्त यमुना में डूब गए ।

वीओ
जिनमे से 2 युवक यमुना से बाहर निकल आए लेकिन देव सिसोदिया और शिवम यमुना की तेज लहरों में समा गए। यमुना में डूबने वाले एक युवक ने बताया कि वह जब यमुना में डूब रहे थे तो उन्होंने तैरकर अपने एक साथी की पैर पकड़ कर यमुना से बाहर निकाल लिया लेकिन दूसरा साथी वहां से पानी में बहकर करीब 200 मीटर की दूरी पर चला गया जहाँ वह यमुना में डूब गया ।

रिपोर्टर प्रदीप सिंह उज्जैन

News
More stories
98 देशों के iPhone यूजर्स को Apple ने दिया Pegasus जैसा हमले का अलर्ट!