यमुना नदी का तांडव! एक हफ्ते में पांच युवकों की डूबने से मौत, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

14 Jul, 2024
Head office
Share on :

अलीपुर: यमुना नदी एक बार फिर से जानलेवा बन गई है। पिछले एक हफ्ते में डूबने की घटनाओं में पांच युवकों की जान चली गई है। इनमें से दो युवकों की मौत आज सुबह हुई है। यह घटना अलीपुर थाना इलाके के झंगोला 7 नंबर यमुना घाट पर हुई। दोनों ही युवक स्वरूप नगर के रहने है ।बोट क्लब के गोताखोर ओर NDRF की टीम द्वारा शुरू किया रेस्क्यू ।

क्या हुआ?

अलीपुर थाना इलाके के झंगोला 7 नंबर यमुना घाट पर एक हफ्ते में तीन डूबने की बड़ी वारदात हो चुकी है। जिनमें तीन युवकों के डूबने के बाद 3 युवकों के शव को बरामद किया जा चूका हैं। आज फिर सुबह करीब 10 बजे यमुना नदी में तीन युवकों की डूबने की घटना सामने आई। जिनमें से एक रोहन नाम के युवक को तो नजदीकी मंदिर के पुजारी ने बचा लिया लेकिन 2 युवक यमुना नदी में डूब गए। जिनकी पहचान 23 वर्षीय राजीव कुमार और करीब 17 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह फूल व्यापारी हैं उन्होंने यमुना किनारे फूलों की खेती उगाई पर ली हुई है। जिसे तोड़ने के लिए राजीव, राकेश और रोहन यमुना किनारे पहुंचे थे लेकिन गर्मी ज्यादा होने की चलते वह यमुना में नहाने के लिए चले गए उनके साथ भी वही हुआ जो इससे पहले यमुना में डूबने वाले युवकों के साथ हुआ इन्हें भी यमुना की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाया और यमुना में डूब गए। डूबे हुए युवक स्वरूप नगर के रहने वाले हैं काफी दिनों से योजना किनारे फूलों की खेती कर रहे हैं।

परिवार का आरोप:

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि यमुना किनारे न तो पुलिस पेट्रोलिंग होती है और न ही फ्लड विभाग की तरफ से कोई साइन बोर्ड लगाए गए हैं। रेवेन्यू डिपार्टमेंट भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते आए दिन यमुना में हादसे हो रहे हैं।

क्या बोली पुलिस?

अलीपुर थाना पुलिस ने बताया कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। डूबे हुए युवकों के शवों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हैशटैग: #यमुना_नदी #डूबने_की_घटना #अलीपुर #दिल्ली_पुलिस #रेस्क्यू_ऑपरेशन #प्रशासन_लापरवाही #गर्मी #सुरक्षा_व्यवस्था

दिल्ली से प्रदीप उज्जैन की रिपोर्ट

News
More stories
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 करोड़ का सामान बरामद!