सोशल मीडिया फैन ने अपने राजनीतिक आदर्श विधायक उमेश कुमार से मिलकर किया सम्मान

26 Feb, 2024
Head office
Share on :

हरिद्वार: विधायक उमेश कुमार, जो अपने जनता के प्रति समर्पण और सरलता के लिए जाने जाते हैं, एक बार पुनःअपने स्वभाव और प्रभाव से अपने  सोशल मीडिया फैन के प्रति प्रेम  और सम्मान का प्रदर्शन किया। विदेश में रहकर लोगों को योग सिखाने वाले योगाचार्य अमन, जो विधायक उमेश कुमार को अपना राजनीतिक आदर्श मानते हैं, उनसे मिलने के लिए हरिद्वार पहुंचे।

यह घटना तब शुरू हुई जब विधायक उमेश कुमार ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक छोटे से बच्चे को अपना मुखौटा लगाते हुए देखा। उन्होंने उस बच्चे को ढूंढ निकाला और उससे मिलकर प्यार और सम्मान दिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर योगाचार्य अमन ने विधायक उमेश कुमार को अपना राजनीतिक आदर्श माना और उनसे मिलने का संकल्प लिया।

योगाचार्य अमन ने बताया कि वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य में विधायक उमेश कुमार जैसे नेता की आवश्यकता है। वे जनता में लोकप्रिय, सरल और जनता के लिए उपलब्ध हैं, और उनका सीधा संवाद जनता से होता है। योगाचार्य अमन ने यह भी कहा कि भारत भ्रमण के दौरान उन्हें ऐसा राजनीतिज्ञ नेता नहीं मिला जो उमेश कुमार जैसा हो।

विधायक उमेश कुमार ने अपने फैन के हरिद्वार आगमन के समाचार से अपने समर्थकों के साथ स्वयं योगाचार्य अमन से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने एक साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ दिया।

यह घटना विधायक उमेश कुमार के जनता के प्रति प्रेम और योगाचार्य अमन के राजनीति में ईमानदारी और सरलता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

Sandeep

TAGS : #सोशल मीडिया फैन , #विधायक उमेश कुमार , #हरिद्वार , #राजनीतिक आदर्श

News
More stories
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 457 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र