राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

16 Jul, 2024
Head office
Share on :

रोहिणी: राजधानी दिल्ली में आए दिन अपराध देखने को मिलते ही रहते है। यहां हत्या, लूटपाट और झपटमारी जैसी वारदात आम बात हो गई है। दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसमें चाकू लगने की वजह से एक युवक की मौत हो गई।

ताजा मामला रोहिणी सेक्टर 16 इलाके का है। जहां एक कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर इस कदर वार किए कि उसकी मौत हो गई। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी के संबध सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तो एक युवक को घायल अवस्था में पाया गया। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 साल के शक्ति के तौर पर हुई है। जो रोहिणी सेक्टर 16 इलाके का रहने वाला है।

शुरुआती जांच के आधार पर पता चला कि मृतक की आरोपियों के साथ दुश्मनी थी। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। ताकि इस वारदात को अंजाम देने को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। अब देखना ये होगा कि पुलिस आगे क्या-कुछ कार्रवाई करती है।

आपको बता दें कि रोहिणी दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक है और ऐसे में ये घटना सामने आना कहीं न कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़ा कर रही है। जरूरत है कि सुरक्षा के मद्देनजर कुछ कठोर कदम उठाए जाए।

रिपोर्टर प्रदीप सिंह उज्जैन

News
More stories
उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य सरकार देगी हर संभव सहयोग : CM विष्णुदेव साय