आयशा मुखर्जी शादी के 9 साल बाद शिखर धवन से तलाक हुआ तलाक, जाने क्या है मामला

08 Sep, 2021
Head office
Share on :

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच तलाक की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस मामले में धवन की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। शिखर धवन ने अक्टूबर 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा मुखर्जी की पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं। शिखर और आयशा का एक 7 साल का बेटा जोरावर है। आयशा ने 2014 में जोरावर को जन्म दिया था।

धवन और आयशा के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार। साल 2009 में दोनों ने सगाई करने का फैसला लिया इसके तीन साल के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे। आयशा यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी आस्ट्रेलिया के एक बिजनेस मैन के साथ हुई थी, जिनसे दो बेटियां हैं। आयशा उम्र में धवन से करीब 10 साल बड़ी हैं। हालांकि इस बात को लेकर उनके परिवार ने कभी कोई परेशानी नहीं खड़ी की। साल 2014 में आयशा ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जोरावर धवन है।

ऑस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी आयशा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ था। उनकी मां बंगाली हैं और पिता ऑस्ट्रेलियाई हैं। खेलों में गहरी दिलचस्पी रखने वाली आयशा खुद एक बॉक्सर रह चुकी हैं। शिखर धवन के परिवार वाले आयशा के साथ रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। हालांकि दोनों ने सभी को मना लिया था। धवन और आयशा की शादी 2012 में सिख परंपरा से हुई थी। बारात में विराट कोहली समेत कई क्रिकेटर शामिल हुए थे।

News
More stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों हेतु दी 3154 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति