BJP सरकार में कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया राष्ट्रपति द्वारा आठ राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई

06 Jul, 2021
Share on :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किया है . BJP सरकार में कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया अधिक उम्र के चलते 73 वर्षीय थावरचंद गहलोत को केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री की भूमिका से हटाकर राज्यपाल की जिम्मेदारी दी है.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को आठ राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्त की सुची मेंं त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया है.हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है.हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को ट्रांसफर कर त्रिपुरा भेजा गया है.गोवा के नेता राजेंद्र विश्वनाथ को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.डॉ हरि बाबू को मिजोरम और मंगुभाई छंगाभाई पटेल को मध्य प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया गया है और कर्नाटक का राज्यपाल कैबिनेट मंंत्री थावरचंद गहलोत को बनाया गया है.

News
More stories
देहरादून: लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से 54 लाख रुपए ठगे..