राबड़ी देवी के आवास के बाहर तेजस्वी का राज्य के भावी सीएम के रूप में पोस्टर

05 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने राबड़ी देवी के आवास के बाहर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक बड़ा पोस्टर लगाया है, जिसमें उन्हें राज्य के भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया है।

यह पोस्टर 9 नवंबर को उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन से कुछ दिन पहले सामने आया है, जिसमें यादव परिवार को एडवांस बधाई दी गई है।

शिवानंद तिवारी और जगदानंद सिंह जैसे नेता भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि, लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि अभी उनके मुख्यमंत्री बनाने का समय नहीं आया है।

यह पोस्टर ऐसे समय सामने आया है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के प्रति कांग्रेस के दृष्टिकोण से खुश नहीं हैं। 2 अक्टूबर को पटना के मिलर हाई स्कूल में सीपीआई की एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह कांग्रेस का प्रचार करना चाहते हैं लेकिन उसके नेता विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं।

3 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। जबकि 4 अक्टूबर को नीतीश कुमार ने कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार से कहा कि कांग्रेस नेता विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं और उन्हें दिल्ली आकर विपक्षी एकता और इंडिया गठबंधन की कमान संभालनी चाहिए। खड़गे ने कथित तौर पर नीतीश कुमार को दिल्ली में रहने और इंडिया गठबंधन के लिए काम करने के लिए कहा।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

News
More stories
एआई लोगों तक उच्च गुणवत्ता और किफायती स्वास्थ्य सेवा लाएगा : गूगल